पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने स्वयं ही ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है और हाल के दिनों में उनके सम्पर्क में आने वालों से भी जांच कराने की अपील की है। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के इस ट्वीट के बाद घाटशिला में उनके समर्थकों में हड़कंप मच गयी है।
मालूम हो कि केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बीते चार अप्रैल को मुंडा समाज की ओर से आयोजित बाहा पर्व में शामिल होने के लिए तामकपाल आये थे। केन्द्रीय मंत्री के सम्पर्क में मुंडा समाज के लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता भी आये थे। ऐसे में इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि उनके सीधे संपर्क में कितने लोग आए थे तथा अप्रत्यक्ष रूप से कितने लोग आए थे। उनके संपर्क में आनेवाले लोग कोरोना जांच के लिए अस्पताल का दौड़ लगाना शुरू कर दिया है।
पॉजिटिव- कुछ रचनात्मक तथा सामाजिक कार्यों में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में अपना विशेष ध्यान केंद्रित रखें, आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती हैं। अनुभव...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.