जिला के सबसे बड़े पंचायत फाॅरेस्ट ब्लाक से पोरमा बानरा मुखिया पद का चुनाव जीता। पोरमा बानरा को 949 वोट मिला। जबकि उसके निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेश्वर हांसदा को 840 वोट मिला। इस पंचायत से मुसाबनी प्रखंड की प्रमुख पानमुनी मुर्मू चुनाव हार गयी।
उन्हें बुजु मुर्मू ने 93 वोट हराया। बुजू मुर्मू को 785 जबकि पानमुनी मुर्मू को 692 वोट मिले। इस पंचायत में दो पंचायत समिति का पद है। जबकि एक पद पर सविता हो निर्विरोध चुनाव जीत चुकी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.