पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चाकुलिया भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष संध्या रानी सरदार के नेतृत्व में राज्य में गिरती विधि व्यवस्था और आए दिन हो रहे दुष्कर्म को लेकर गुरुवार को बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में लिखा गया है कि झारखंड में विधि व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
आए दिन मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म व हत्याएं हो रही हैं। डायन बिसाही के नाम पर निर्दोष महिलाओं को मौत के घाट उतारा जा रहा है। राजधानी रांची के ओरमांझी में मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म व हत्या मामले में दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो।
झारखंड में डायन बिसाही के नाम पर निर्दोष महिलाओं की हत्या बंद हो। चोरी, डकैती, लूटपाट जैसी घटनाएं बंद हों, प्रशासन इस पर अंकुश लगाए। महिलाओं ने बताया कि राज्य सरकार को यह भी बताना चाहिए कि लंबे समय से राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन था, इसके बावजूद दुष्कर्म की घटनाएं इतनी कैसी बढ़ गईं। मौके पर अन्नदा बेरा, दुर्गामनी पाल, रेवती महतो, बबिता महतो, अलप्णा साव, कल्पना महतो व भाजपा मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो, साधन मल्लिक, गोपन परिहारी आदि मौजूद थे।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.