पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के झरिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने स्कूल की मेन गेट व रसोईघर की ताला काटकर रसोई घर में रखे कई सामान चुरा लिए। इसकी लिखित रूप से जानकारी बहरागोड़ा थाना को झरिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापिका सुनंदा पाल ने दी है।
विद्यालय के प्रधान शिक्षिका सुनंदा पाल ने बहरागोड़ा थाना प्रभारी को लिखित शिकायत में लिखा है कि साेमवार की सुबह जब वे स्कूल पहुंची तो पाया कि स्कूल की मुख्य गेट का ताला काटा हुआ है।
साथ ही रसोईघर की ताला कटा हुआ है। रसोई घर में रखे 3 भरे सिलेंडर, बाल्टी, ड्रम आदि रसोई के कई सामान गायब पाए गए। प्रधान शिक्षिका सुनंदा पाल के लिखित आवेदन पर बहरागोड़ा पुलिस तहकीकात में जुट गई है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.