पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुरूवार की शाम घाटशिला अनुमंडल में मौसम ने अचानक करवट ले लिया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में आए बदलाव से कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। इस दौरान 14 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी जबकि 40 किमी प्रति घंटें के रफ्तार सेे हवा चली। एक ओर भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं दूसरी ओर आंधी तूफान से कई जगह पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिरने और घरों के छप्पर क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। इस दौरान अनुमंडल के घाटशिला, धालभूमगढ़, चाकुलिया, मुसाबनी, गालूडीह, जादूगोड़ा, डुमरिया, बहरागोड़ा आदि स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
घाटशिला शहर में दोपहर बाद तीन बजे के आसपास मौसम में बदलाव आया। गुरुवार की दोपहर गर्मी के कारण दिन के वक्त अधिकतम तापमान जहां 39 डिग्री सेल्सियस था। वहीं बारिश के बाद तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। संध्या 6 बजे शहर का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। तेज हवा और बारिश के कारण शहर में विद्युतापूर्ति बाधित रही। रात्रि 8.00 बजे बिजली आई। वहीं बीएसएनएल सहित निजी कंपनियों की ब्राडबैंड सेवा भी ठप रही। कीताडीह व धालभूमगढ़ सब स्टेशन से देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.