जांच:गुआ के कच्छीधौड़ा में अज्ञात बीमारी से 32 कबूतरों की मौत, हो रही जांच

गुआ2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • इसकी सूचना पशुपालन विभाग को दे दी गई

गुआ के कच्छीधौड़ा में बुधवार को अज्ञात बीमारी से 32 कबूतरों की मौत हो गई। अचानक से कबूतर ऊपर से मरकर गिरते जा रहे हैं। वहां के लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग पदाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिन्हा को दी। वन विभाग पदाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिन्हा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एक साथ 32 कबूतरों की मौत होना जांच का विषय है।

इसकी सूचना पशुपालन विभाग को दे दी गई है। पशुपालन विभाग की टीम मरे कबूतरों का सैंपल लेकर नोवामुंडी गई है। अब जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि कबूतरों की मौत किस वजह से हुई है। कबूतरों की हुई मौत को लेकर गुवा सेल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर विप्लव दास से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एक साथ 32 कबूतरों की मौत उसके दाने में जहर मिलाने, मोबाइल टावर के रेडिएशन व पक्षियों में होने वाले वर्ड फ्लू बीमारी के कारण हो सकती है।

खबरें और भी हैं...