शहर में रविवार की दाेपहर अचानक माैसम का मिजाज बदला। बादल छाए और झमाझम बारिश शुरू हाे गई। दाेपहर 1.15 बजे से 3.15 बजे तक दाे घंटे में 105.5 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गई। यह पिछले 7 वर्षाें में अक्टूबर महीने में एक दिन में सबसे अधिक बारिश है। इससे पहले 2014 में 13 अक्टूबर काे 115.6 मिलीमीटर वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी।
तेज बारिश का असर बिष्टुपुर, साकची, कदमा, साेनारी, आदित्यपुर व मानगाे इलाके में देखने काे मिला। कदमा व साेनारी के निचले इलाकाें के कई घराें में पानी घुस गया। मानगाे पुल पर करीब एक फीट तक पानी जमा हाेने से लाेगाें के आवागमन में परेशानी हुई। उधर, टेल्काे क्षेत्र में सिर्फ बूंदाबांदी हुई।
रविवार काे सुबह से दाेपहर एक बजे तक तेज धूप खिली। उमस भरी गर्मी से लाेग परेशान रहे। इसका असर शहर के तापमान पर भी देखने काे मिला। अधिकतम ताममान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 34 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 96 व न्यूनतम 72 प्रतिशत रही।
आगे क्या... दाे दिनाें तक बादल व धूप, दाेपहर में हल्की बारिश के आसार
माैसम विभाग के रांची केंद्र के अनुसार अगले दाे दिनाें तक शहर और आसपास के क्षेत्राें में माैसम मिलाजुला रहेगा। हल्के बादल छाएंगे और बीच-बीच में धूप भी खिलेगी। दाेपहर बाद कुछ इलाकाें में हल्की बारिश हाे सकती है।
परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी कोचाकुली में सड़क किनारे मिट्टी से बने घर की दीवार गिरने से शांति चातर (40) की दबने से मौत हो गई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.