थाना में कुल 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई:सोनारी में लोन दिलाने के नाम परखाते से 6.35 लाख रुपए निकाले

जमशेदपुर11 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

लोन दिलाने के नाम पर साइबर अपराधियों ने कागलनगर अंकुर अपार्टमेंट निवासी सजल कुमार सरकार के खाते से 6.35 लाख रुपए की निकासी कर ली। सोनारी थाना में कुल 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपियों में मो. शाकिर अंसारी, बीरू कुमार, अंसारी कमरान, नसीफ, अफजल नौशाद खान, कुसुम बानो, जुलोफीज अहमद, अश्विनी कुमार, मनोहर पाटिल, रोहित आदि शामिल हैं। घटना 4 मार्च की है, लेकिन पुलिस को जानकारी 13 मार्च को दी गई। शिकायत में सजल ने कहा- उनको लोन की जरूरत थी।

गूगल पर लोन देने वाली कुछ कंपनियों का मोबाइल नंबर मिला और उन्होंने फोन किया। सजल ने मोबाइल पर बातचीत करने वाली कंपनी के पदाधिकारी को बताया- उनको 5.50 लाख रुपए लोन की जरूरत है। इसके बाद कंपनी के पदाधिकारी ने सजल को मोबाइल पर लिंक भेजकर दस्तावेज की प्रक्रिया पूरी कर कुछ दिनों में संपर्क करने को कहा। इस बीच ही सजल के खाते से साइबर अपराधियों ने एक माह के अंतराल में कुल 6.35 लाख रुपए निकाल लिए। चार मार्च को इसकी जानकारी सुजय को हुई।

खबरें और भी हैं...