पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सिदगोड़ा थाना के भुइयांडीह ग्वाला बस्ती में ठेका मजदूर रमेश यादव उर्फ लल्लू पर शुक्रवार की दोपहर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला किया। हॉकी स्टिक, बेस बैट अन्य हथियार से हमला किया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। उसके दोनों पैर में भी चाेट लगी है। उसे घायल अवस्था में छोड़ सभी मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने रमेश को इलाज के लिए एमजीएम पहुंचाया। रमेश ने उसके साथ मारपीट का आरोप पड़ोसी संजय राव, सुभाष राव समेत 10 अज्ञात पर लगाया है। लिखित शिकायत थाने में की गई है।
दूसरे पक्ष से थाने में शिकायत की है। मारपीट का कारण गुरुवार की शाम कार पार्क करने को लेकर विवाद बताया जा रहा है। रमेश ने कहा- गुरुवार की शाम कार पार्क करने को लेकर संजय व सुभाष के साथ उसका विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों ने उसे मारने की धमकी दी थी। गुरुवार दोपहर वो राशन लेने निकला था। इसी बीच उसे घेर लिया व मारपीट की। संजय व सुभाष ने उसे मारने के लिए बाहरी युवक भी बुलाए थे। रमेश ने बताया दोनों ने उस पर उसके घर में तोड़फोड़ करने का झूठा आरोप लगाया है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.