पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल, मानगाे के सर्जन डॉ. नागेंद्र सिंह ने तीन गरीब मरीजों का मुफ्त ऑपरेशन कर उनकी जान बचाई। तीनाें अब स्वस्थ हो चुके हैं। उन्हें अस्पताल के खर्चे पर घर भेजने की तैयारी है। इन मरीजाें के पास अस्पताल आने तक के पैसे नहीं थे। लाेगाें की सलाह पर किसी तरह अस्पताल पहुंचे और डाॅ. नागेंद्र सिंह काे अपनी परेशानी बताई। डाॅ. सिंह ने उन्हें न सिर्फ अस्पताल में भर्ती कराया और पूरी व्यवस्था मुफ्त की। बहरागोड़ा के भारतरण प्रधान (60) हर्निया रोग से ग्रस्त थे। हर्निया में आंत फंस गई थी। भातरण के पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे। डॉ. नागेंद्र ने फ्री में ऑपरेशन किया।
गालूडीह की महिला की बच्चेदानी में इंफेक्शन से हो रहा था रक्तस्राव
गालूडीह की चंदना महतो (45) बच्चेदानी में इंफेक्शन के कारण हिस्टेरोक्टॉमी रोग से ग्रस्त थी। बार-बार रक्तस्राव से वह काफी कमजोर हो गई थी। उसके पास इलाज के लिए पैसे भी नहीं थे। डॉ. नागेंद्र सिंह को चंदना के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने फोन से संपर्क किया और उसे अस्पताल बुलाकर मुफ्त में सर्जरी की।
बच्चेदानी में ट्यूमर लेकर भटक रही थी डिमना की बुजुर्ग महिला
डिमना लेक पास रहने वाली बारी सिंह सरदार (60) काे बच्चेदानी में ट्यूमर की शिकायत थी। पैसा के अभाव में इलाज नहीं करा पा रही थी। बारी सिंह ने बताया कि उसके पास आयुष्मान कार्ड है लेकिन योजना में यह बीमारी दर्ज नहीं है। अब डॉ. नागेंद्र सिहं ने मुफ्त में उनकी सर्जरी कर जान बचाई है।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.