पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू में डॉ शिव प्रसाद के घर के सामने रहने वाली द्रौपदी पात्रो उर्फ बिन्नी (26) ने फांसी लगा ली। परिवार के लोगों को गुरुवार सुबह आठ बजे घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने द्रौपदी का लैपटॉप और मोबाइल जब्त किया है। द्रौपदी के पिता हरिचंद्र पात्रो गिट्टी-बालू सप्लाई का काम करते हैं। पुलिस के अनुसार, द्रौपदी ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसे परिजनों ने देर शाम तक नहीं सौंपा था। सुसाइड नोट में इस बात का उल्लेख है कि युवती की शादी धनबाद में तय हो रही थी, जिससे वह खुश नहीं थी। हालांकि इसकी लिखित शिकायत परिवार वालों ने थाने में नहीं की है।
पुलिस को अबतक नहीं दिया सुसाइड नोट
युवती ने फांसी लगाई है। कारणों की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन जांच में बात आई है कि वह शादी से नाराज थी। सुसाइडल नोट भी पुलिस को नहीं दिया गया है। -राजेश कुमार, बागबेड़ा थाना प्रभारी
दूसरे नंबर की बेटी थी द्रौपदी
द्रौपदी के चाचा पान साहब के मुताबिक, उनके भाई हरिचंद्र पात्रो की चार बेटियों में द्रौपदी दूसरे नंबर पर थी। द्रौपदी की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। एक छोटी बहन सीए, जबकि दूसरी छोटी बहन ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है। द्रौपदी ने भुवनेश्वर में कंप्यूटर एंड कम्युनिकेशन की पढ़ाई के बाद बीटेक की डिग्री ली। कैंपस में आईओसी (इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन) में सेलेक्शन हुआ। आईओसी की कोलकाता शाखा में वह डेढ़ साल से काम कर रही थी। बुधवार रात द्रौपदी कोलकाता से आई थी। गुरुवार सुबह द्रौपदी के कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो द्रौपदी को फंदे से लटका पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.