पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कदमा थाना के रामनगर रोड तीन निवासी संजय चुटेल (32) का पता पुलिस नहीं लगा पाई है। जेएनएसी में सुपरवाइजर का काम करने वाले संजय गुरुवार सुबह से लापता हैं। घर पर सुसाइड नोट छोड़ घर से निकले थे। परिजनों के अनुसार वे काम को लेकर मानसिक रूप से परेशान थे। पत्नी ने उनके सीनियर सौरभ कुमार पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का अारोप लगा थाने में शिकायत की थी।
शुक्रवार की सुबह परिजनों ने बस्ती के लोगों के साथ आरोपी पर कार्रवाई करने व संजय को खोजने की मांग प्रदर्शन किया। संजय के माता-पिता व पत्नी भी थीं। परिजनों ने सुबह नौ बजे से दोपहर के 12 बजे तक थाना में प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने परिजनों को समझा-बुझा कर भेजा। संजय की पत्नी सुधा देवी, मां और पिता मनोज चुटेल का रो-रो कर बुरा हाल था।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.