राहत की खबर:16 महीने बाद आज सुबह 6 बजे से मॉर्निंग वॉकर्स के लिए खुला, जुबिली पार्क

जमशेदपुर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिर बढ़ेगी रौनक - Dainik Bhaskar
फिर बढ़ेगी रौनक
  • रोज सुबह 5 से 10 बजे तक व शाम 4 से 7 बजे तक खोला जाएगा पार्क
  • कोरोना फर्स्ट वेव में 6 मार्च 2020 को पार्क बंद किया था

16 महीने से अधिक समय बाद गुरुवार की सुबह 6 बजे जुबिली पार्क मॉर्निंग वॉकर्स के लिए खुलेगा। सुबह छह बजे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की मौजूदगी में पार्क खोला जाएगा। इस दौरान टाटा स्टील व प्रशासनिक अधिकारी भी रहेंगे। कोरोना फर्स्ट वेव में 6 मार्च 2020 को पार्क बंद किया था। 6 जुलाई 2021 को झारखंड सरकार ने राज्य के सभी पार्क खोलने का आदेश दिया था। इसके बावजूद पार्क को टाटा स्टील व प्रशासन ने शहर में कोरोना का प्रसार का हवाला देते हुए बंद रखने का फैसला किया था।

हाल में कांग्रेस समेत कई राजनीतिक-सामाजिक संगठनों ने जुबिली पार्क खोलने की मांग पर धरना-प्रदर्शन किया था। मंत्री ने भी पार्क खोलने के लिए पहल की थी। इसके बाद टाटा स्टील प्रबंधन ने बुधवार को देर रात पार्क खोलने का फैसला किया है। शुक्रवार से रोज सुबह 5 से 10 बजे तक व शाम 4 से 7 बजे तक पार्क खोला जाएगा। फिलहाल पार्क में वाहनों की पार्किंग की इजाजत नहीं होगी। वाहनों की पार्किग के लिए बिष्टुपुर छोर पर सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल के पास व साकची छोर पर बने पार्किंग स्थल पर स्थान निर्धारित किया है।

पार्क में ये होगी व्यवस्था

  • गुरुवार सुबह 6 बजे से खुलेगा गेट
  • शुक्रवार से हर रोज सुबह 5-10 व शाम 4-7 बजे तक खुलेगा
  • गाड़ियों के प्रवेश पर रोक
  • पार्किंग सेक्रेट हार्ट कान्वेंट के पास व साकची छोर पर बने पार्किंग स्थल पर