युवा उत्सव का आयोजन किया गया:कविता में क्षमाश्री , फोटोग्राफी में अमन, भाषण में मानव बना विजेता

जमशेदपुर11 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

नेहरू युवा केंद्र पूर्वी सिंहभूम की ओर से मंगलवार काे करीम सिटी कॉलेज में युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें करीम सिटी की एनएसएस इकाई ने भी सहयोग किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर किया। युवा उत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सांस्कृतिक तथा साहित्यिक प्रतिभा का विकास करना था। मौके पर कविता लेखन, चित्रकला, भाषण एवं सांस्कृतिक नृत्य आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए युवाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने कहा- भारत में सबसे बड़ी आबादी युवाओं की है। इस उत्सव का आयोजन युवाओं में छिपी प्रतिभा को निखारता है। पढ़ाई के साथ-साथ युवाओं में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गुणों का होना भी देश के विकास के लिए आवश्यक है।

ये बने विजेता कविता प्रतियोगिता : 1. क्षमाश्री दुबे, 2. रंजना साहू, 3. स्नेहा कुमारी { चित्रांकन प्रतियोगिता : 1. गुणाधर रूहीदास, 2. टी. कौसर, 3. स्नेहा रॉय

फोटोग्राफी प्रतियोगिता: 1. अमन कुमार साहू, 2. शुभम कुमार, 3. वसुदेव श्री {भाषण प्रतियोगिता : 1. मानव घोष, 2. भार्गव कुमार, 3. उदय गोप

सांस्कृतिक नृत्य : 1. ओलिविया बिश्वास एंड टीम, 2. शिवानी कुमारी एंड टीम, 3. आशा पूर्ति एंड टीम।

खबरें और भी हैं...