झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय कमेटी ने पूर्वी सिंहभूम समेत राज्य में पार्टी की सभी कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। पार्टी ने चाईबासा और दुमका जिला को छोड़कर अन्य कमेटियों को भंग कर दिया है। 18 दिसंबर को रांची में मोर्चा का केंद्रीय महाधिवेशन होने वाला है। इससे पहले जिला कमेटियों को भंग कर नई कमेटी का गठन किया जाएगा।
महाधिवेशन में शिबू सोरेन को दोबारा केंद्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है, जबकि कार्यकारी अध्यक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुना जाएगा। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम सहित सभी जिले के नए अध्यक्ष की घोषणा होगी। अभी तक घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष हैं।
रामदास सोरेन विधायक बन गए हैं तो उनको पद मुक्त किया जा सकता है। उनके स्थान पर नए अध्यक्ष का विकल्प पार्टी खोज रही है। इसके लिए जिले के कई नेताओं के नामों पर चर्चा शुरू हो गई है। इसमें कई पुराने नेताओं के साथ युवा नेता भी दौड़ में हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.