पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
टेल्को थाना के जेम्को में रहने वाले इंद्रजीत सिंह को पंजाब के तारण जिले के चबाल थाना की पुलिस शनिवार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। एमजीएम में मेडिकल के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया। इसके बाद उसे पंजाब ले जाया गया। टेल्को पुलिस के सहयोग से पंजाब की पुलिस ने इंद्रजीत सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया। पंजाब में उसके खिलाफ वारंट निकला था। जानकारी के अनुसार इंद्रजीत सिंह ने अपनी बेटी की शादी चबाल थाना क्षेत्र के एक युवक से कराई थी। शादी के बाद दोनों कनाडा चले गए। कुछ दिन बाद दोनों का तलाक हो गया।
इसके बाद युवक के पिता ने इंद्रजीत सिंह के खिलाफ चबाल थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि इंद्रजीत की बेटी को कनाडा भेजने का सारा खर्च युवक के परिवार वालों ने उठाया था। लाखों रुपए खर्च हुए थे। युवती की पढ़ाई-लिखाई भी युवक के परिजनों ने कराई थी। पढ़ाई और कनाडा भेजने पर खर्च हुए पैसे को इंद्रजीत ने वापस को कहा था। लेकिन उसने पैसे नहीं लौटाए। इसके बाद चबाल थाने में केस दर्ज किया गया। केस होने के बाद कोर्ट ने कई बार इंद्रजीत को नोटिस भी भेजा। कोर्ट में प्रस्तुत नहीं होने पर उसके खिलाफ वारंट निकला था।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.