स्वागत तैयारी तेज:4 फरवरी को अमित शाह पहुंचेंगे देवघर, कार्यकर्ताओं ने की बैठक

जामताड़ा4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में उपस्थित भाजपाइ्र। - Dainik Bhaskar
बैठक में उपस्थित भाजपाइ्र।

गुरुवार को जामताड़ा भाजपा जिला कार्यालय में जामताड़ा भाजपा जिला इकाई के द्वारा बूथ स्तर पर संगठन विस्तार और मजबूती हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया।इस एकदिवसीय बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सम्मिलित हुए।

सिंह ने बूथ स्तर पर संगठन विस्तार एव मजबूती हेतु टिप्स दिए और 4 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देवघर आयोजित कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं से भाग लेने की अपील की।

मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य सह नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा की आज के जामताड़ा भाजपा जिला इकाई के आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बूथ स्तर पर संगठन विस्तार एवं मजबूती हेतु कई एक महत्वपूर्ण टिप्स दिए।हम सभी प्रदेश संगठन महामंत्री द्वारा बूथ स्तर पर संगठन मजबूती हेतु बताए गए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश का अक्षरशः पालन करेंगे और 4 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देवघर में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाग लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने किया। मौके पर सुमित शरण, मनोज सिंह, सहित अन्य उपस्थित थे।