जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को जिला कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत में संचार क्रांति लाने वाले राजीव गांधी की 30 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुक्ता मंडल के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी को याद कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सबसे कम उम्र में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बनने का गौरव पाने वाले राजीव गांधी का व्यक्तित्व सज्जनता मित्रता और प्रगतिशीलता का प्रतीक थे। स्व राजीव गांधी ने अपने अल्प राजनीतिक कार्यकाल में भारत को एक नया स्वरूप दिया था जिसके चलते उन्हें देश की जनता सदैव सम्मान पूर्वक याद करती रहेगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.