राष्ट्रीय जनता दल संगठन मजबूत एवं कमेटी के विस्तार को लेकर पाटोदिया धर्मशाला में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अरविंद कुमार पांडे की देखरेख में नव चयनित कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। वहीं सर्वसम्मति से जामताड़ा जिलाध्यक्ष दिनेश यादव का चयन किया गया। इसके अलावा जिला कोर कमेटी के सलाहकार के रूप में अशोक कुमार माजी एवं सत्यपाल यादव को चुना गया। मौके पर निर्वाचन पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता ने कहा कि झारखंड में भी संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।
प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें हजारों लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में झामुमो, कांग्रेस, राजद गठबंधन की सरकार है। आगामी चुनाव में अगर गठबंधन रहा तो ठीक है नहीं तो पूरे 81 विधानसभा में आरजेडी अपना प्रत्याशी देगा।मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि संगठन में उन्हें चौथी बार जामताड़ा जिलाध्यक्ष के अध्यक्ष का पदभार सौंपा है। संगठन को मजबूत बनाते हुए पार्टी सुप्रीमो लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी के हाथ को मजबूत किया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.