हत्या की आशंका:परिजनों ने हत्यारे की गिरफ्तारी व मुआवजे के लिए कोडरमा और कोवार मार्ग को किया जाम

मरकच्चो10 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-कोवार मुख्य मार्ग पर ग्राम दशारो स्थित पुल के नीचे स्थित खेत से शुक्रवार को पुलिस ने एक अधेड़ का शव बरामद किया है। शव की पहचान दशारो निवासी जैनुल अंसारी (50) के रूप में की गई। शव के गर्दन हाथ के उंगली और नाक से खून बहने के निशान था।शव को देखने से घटना एक दिन पूर्व का लग रहा था।

जानकारी अनुसार संध्या लगभग साढ़े चार बजे गांव के कुछ बच्चे खेलते हुए जब उक्त पुल की ओर घूमते-घूमते पहुंचे तो शव को पुलिया के नीचे देखा। बच्चो ने इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी। देखते देखते शव होने की सुचना आसपास के क्षेत्र में जंगल के आग की तरह फैल गई। और घटना स्थल पर महिला और पुरुष की काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गयी।

गुरुवार शाम 5 बजे घर से निकला था जैनुल, वापस नहीं लौटा

ग्रामीणों ने घटना की सूचना मरकच्चो पुलिस को दी। सुचना मिलते ही थाना प्रभारी सुमित कुमार साव, एएसआई उमेश सिंह, एएसआई रामजी प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच पुरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेना चाहा, लेकिन घटना स्थल पर उपस्थित ग्रामीणों की भीड़ ने शव को नहीं उठने दिया।

इस बीच ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को पांच लाख का मुआवजा व सभी सरकारी लाभ देने तथा घटना के उद्भेदन की मांगों के साथ शव को शाम साढ़े छः बजे से कोडरमा कोवार मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया।

मृतक के पुत्र कमाल अंसारी ने बताया की उसके पिता गुरुवार संध्या पांच बजे घर से निकले थे जो देर रात तक घर वापस नहीं लौटे तो उसने अपने पिता की खोजबीन की पर कोई पता नहीं चल पाया। शुक्रवार सुबह से भी वह एवं उसके परिजन पिता को ढूंढते में लगे रहे।

रिश्तेदारों के यहां भी पता किया पर कुछ पता नहीं चल पाया। शुक्रवार शाम लगभग साढ़े चार बजे उसे ग्रामीणों से उक्त पुलिया के नीचे उनके शव होने का पता चला। समाचार लिखें जाने तक सड़क जाम जारी है।

खबरें और भी हैं...