आगामी 13 फरवरी को राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का चतरा आगमन तथा स्वागत की तैयारी को लेकर प्रखंड झामूमो कार्यकर्ताओ की एक बैठक परहियाडीह गांव में हुई। इसकी अध्यक्षता झामुमो के केन्द्रीय सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष असलम अंसारी तथा संचालन उपाध्यक्ष संजय कुमार ने किया।
बैठक मे आगामी 13 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का चतरा मे खतियानी जोहार यात्रा के मौके पर आने पर उनका स्वागत भव्य रूप से करने का निर्णय लिया गया। साथ ही मुख्यमंत्री के स्वागत मे प्रखंड से 500 कार्यकर्ता चतरा दर्जनो वाहनो से चलने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया । मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष असलम अंसारी ने बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का चतरा खतियानी जोहार यात्रा में आना सुनिश्चित हुआ है।
झामुमो के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को पुरी तरह सफल बनाने मजबूती से तैयार होकर स्वागत मे चतरा जायेगें बैठक के मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष असलम अंसारी के आलाबे उपाध्यक्ष संजय कुमार, झामूमो युवा अध्यक्ष लालु यादव, वरिष्ट नेता सिरताज अली,उपाध्यक्ष रामरतन यादव ,मो असरफ अंसारी, चन्द्रिका बैगा,संजय पासवान, अवध पासवान, शिवकुमार भारती,सहनवाज अंसारी, वसीम वकरम, सहित कई पंचायत के समिति के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.