सशक्तिकरण अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन:बूथ कमेटी के दम पर 2024 के लोस चुनाव में बीजेपी लगाएगी हैट्रिक : मनोज प्रकाश

बरवाडीह6 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देश पर बरवाडीह में मंगलवार को मनिका विधानसभा के बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, प्रमंडलीय प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, जिलाध्यक्ष द्वारा संयुक्त रुप से पार्टी के संस्थापक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।

प्रमंडलीय प्रभारी सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और आज हम सब इस पार्टी एक पारिवारिक सदस्य के रूप में जुड़ कर काम कर रहे हैं। इसे मजबूती प्रदान करने का काम बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है। हम सभी को अपने-अपने स्तर से मजबूत बनाते हुए पार्टी के नीति सिद्धांतों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। मुख्य अतिथि प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी के सबसे मजबूत अंग बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सभी कार्यकर्ता का पार्टी के प्रति एक सकारात्मक लगाव है।

जिसका परिणाम राज्य में हेमंत सरकार के खिलाफ रामगढ़ में मिली जीत से दिख रहा है। आने वाले समय में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा। मौके पर जिला महामंत्री पंकज सिंह, बंसी यादव, जिप अध्यक्ष पूनम देवी, जिप सदस्य स्टेला नागेशिया, प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, मनोज प्रसाद, कन्हाई प्रसाद, दिलीप सिंह यादव, विवेक सिंह, अजय सोनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष छोटू राजा, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...