एनएच-99 रांची चतरा मुख्य मार्ग अंतर्गत नवनिर्माण पथ अंतर्गत चंदवा थाना के समीप शुक्रवार की रात लगभग 7 बजे 3 बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दीपक कुमार सिंह व दूसरी बाइक पर सवार विकास गंझू गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं तीसरे बाइक पर सवार लोग दुर्घटना के बाद मौके से भाग निकले। मिली जानकारी ने अनुसार दीपक सिंह अपने भाई को लाने इंदिरा चौक से सुभाष चौक की ओर जा रहा था, वहीं विकास बाजार से अपने घर डुमारो जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक आई व उनको चपेट में ले लिया। इधर, घटना के बाद बाइकों को कब्जे में लेकर चंदवा पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.