कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल से भागकर प्रेमी संग शादी रचा ली है। पाटन थाना पुलिस ने दोनों को बरामद किया है। छात्रा व उसका प्रेमी दोनों बालिग हैं।
दोनों लातेहार जिला के बरियातू गांव के रहने वाले हैं। तीन साल पहले लड़की जब आठवीं और लड़का इंटर में पढ़ाई करता था, उसी समय से दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और शादी के लिए प्लान बनाया। लेकिन उनके शादी के आड़े घर वाले आ रहे थे। इसलिए उन्होंने भाग कर शादी रचाने की प्लानिंग की। प्लान के मुताबिक छात्रा स्कूल हॉस्टल से गार्ड को चकमा देकर छह नवंबर को भाग गई ।
स्कूल प्रबंधन ने लड़की के स्कूल में नहीं होने की जानकारी उसके घर वालों को दी। काफी खोजबीन के बाद लड़की की मां ने 13 नवंबर को पाटन थाना को बेटी के गायब होने की जानकारी दी। इसके बाद पाटन थाना प्रभारी प्रकाश कुमार लड़की व लड़का दोनों बालिग हैं। इसलिए कानून के मुताबिक निर्णय लेने के लिए दोनों स्वतंत्र हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.