मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के बुलावे के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राज्य में आक्रोश रैली निकाली। जिसमें लातेहार जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के नेतृत्व में लगभग दो हजार कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए।
जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर ईडी कार्य कर रही है। बहुमत की सरकार को भाजपा देखना नहीं चाह रही है। सरकार गिराने को लेकर एन केन प्रकरण रूप से गिराने का प्रयास जारी है।
मुख्यमंत्री आदिवासी का बेटा है। ना तो वह डरा है ना कभी झुकने वाला है। जनता द्वारा चुनी गई सरकार पांच साल चलेगी। उन्होंने आगे कहा कि हेमंत सोरेन जिन मुद्दा के साथ चुनाव जीतकर सत्ता में आई है। उसे एक एक कर पूरा किया जा रहा है। जिससे भाजपा घबरा गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.