जिला मुख्यालय के चटनाही स्थित आजसू पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार को झारखंड स्थापना दिवस एवं धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने की। कार्यकर्ताओं ने धरती आबा बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया। जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी युवाओं की पार्टी है और बिरसा मुंडा के उलगुलान एवं उनके सपने को नए आकार ले।
इसके लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। इसी सोच के साथ उलगुलान दिवस के दिन धरती आबा को श्रद्धांजलि अर्पित कर आजसू पार्टी के सभी कार्यकर्ता भगवान बिरसा के स्वराज के सपने की परिकल्पना को साकार करने, झारखंड के हितों और यहां के जनमानस के आन-बान-शान और स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प लिया।
उन्होंने जल, जंगल और जमीन के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करनेवाले क्रांतिकारी एवं झारखंड के वीर सपूत धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोटि-कोटि नमन तथा समस्त राज्यवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की अनंत शुभकामनाएं। मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्रवण पासवान, बिट्टू दास, प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव, राजेश कुमार प्रसाद, दीक्षा कुमारी, निशा कुमारी, आरती देवी, रीमा देवी, सुलेखा देवी, रिजवाना खातून, प्रतिभा देवी, चिंता देवी, पूजा देवी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.