जिले के एमबी डीएवी विद्यालय लोहरदगा के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय डीएवी क्लस्टर लेवल खेल प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 13, 14, 15 अक्टूबर को जमशेदपुर व रांची के विभिन्न डीएवी विद्यालयों में संपन्न हुआ। डीएवी बरियातू की मेजबानी में डीएवी लोहरदगा के खो-खो के खिलाड़ियों ने बालक वर्ग ने डाल्टनगंज के खिलाड़ियों को हराकर ब्रोंज मेडल तथा बालिका वर्ग ने चतुर्थ स्थान अर्जित किया। डीएवी पुनदाग की मेजबानी में लोहरदगा की मधु आकृति टोप्पो ने कराटे प्रतियोगिता में ब्रोंज मेडल अर्जित किया। डीएवी बिष्टुपुर तथा गांधीनगर की मेजबानी में आयोजित बैडमिंटन तथा कबड्डी प्रतियोगिता में भी लोहरदगा के बच्चे प्रतिभागी बने। एमबी डीएवी स्कूल के प्राचार्य जीपी झा ने बच्चों की वापसी पर उन्हें बधाई देते हुए और अधिक अभ्यास करने के लिए प्रेरित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.