जागरुकता:नन्हें फरिश्ते व ऑपरेशन मेरी सहेली की यात्रियों की दी जानकारी

लोहरदगा10 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

लोहरदगा रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार को रेलवे पुलिस आरपीएफ के महिला अधिकारियों की टीम द्वारा रांची व लोहरदगा बाल कल्याण समिति के साथ संयुक्त रूप से जागरुकता अभियान चलाया गया। इसमें खासकर नन्हें फरिश्ते और ऑपरेशन मेरी सहेली के तहत प्रदान की जाने वाली सुरक्षा पर यात्रियों को जागरूक किया गया। ट्रेन में यात्रा कर रहे सभी यात्रियों सहित खासकर महिलाओं को यह बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति का दिया हुआ खाना नहीं खाना चाहिए।

किसी अनजान व्यक्ति के बातों में आकर उसके साथ इधर उधर नहीं जाना चाहिए। किसी संदिग्ध व्यक्ति के आसपास होने की आशंका पर इसकी जानकारी तुरंत टोल फ्री नंबर पर देनी चाहिए। वहीं ट्रेन में यदि कोई भी बच्चा भटकता हुआ देखा जाए या किसी भी व्यक्ति को मिले तो वे टोल फ्री नंबर 139 आरपीएफ एवं 1098 चाइल्ड लाइन में संपर्क कर सूचना दे सकते है।

जिससे संबंधित बच्चे व महिलाओं को सुरक्षा व आश्रय प्रदान किया जा सके। जागरूकता अभियान विभिन्न आरएल पर आने वाली यात्री पैसेंजर ट्रेन के समय पर चलाया गया। इसके बाद आरपीएफ कार्यालय में बैठक भी की गई। जिसमें बाल कल्याण समिति लोहरदगा और रेलवे पुलिस के द्वारा अपने-अपने विचारों का आदान प्रदान किया गया।

साथ ही बच्चों का व्यापार, बाल मजदूरी आदि पर विशेष चर्चा की गई। आपसी सांमजस्य से यात्रियों सहित भटके बच्चों को बेहतर सेवा प्रदान करने की दिशा में रणनीति भी बनायी गई। अभियान में मुख्य रूप से आरपीएफ के इंस्पेक्टर डीके सिंह, निरीक्षक सुनीता पन्ना, उप निरीक्षक सुनीता तिर्की, श्यामा कुमारी, सब इंस्पेक्टर हेमंत कुमार, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष लक्ष्मीकांत प्रसाद, सदस्य मनोरमा मिंज, सुशीला कुमारी, बबीता कश्यप, पूजा कुमारी सहित रेलवे पुलिस के लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...