सरयू राय ने कहास:देवनद दामोदर को औद्योगिक प्रदूषण से मुक्त कराना जरूरी, लोग आएं आगे

कुडू10 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के कुडू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले चूल्हा पानी गांव स्थित देवनद दामोदर के उदगम स्थल पर गुरूवार को गंगा दशहरा पर यात्रा सह महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। युग युगांतर भारती, दामोदर बचाओ आंदोलन, नेचर फाउंडेशन, देवनद-दामोदर क्षेत्र विकास ट्रस्ट और झारखंड सरकार का पर्यटन, कला संस्कृति विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय मुख्य रूप से शामिल हुए।

उनके नेतृत्व में देवनद-दामोदर नद प्रदूषण समीक्षा अभियान दल ने गंगा दशहरा पर दामोदर के उद्गम स्थल, चूल्हा पानी में पूजा-अर्चना कर महोत्सव मनाया। महोत्सव में आसपास के अनेक गांवों सहित जिले से सैकड़ों लोगों ने भाग लिया था। पूजा के बाद सभी ने सामूहिक खिचड़ी भोग का भी आनंद उठाया। मौके पर राय ने कहा कि आज राज्य भर में 40 से अधिक स्थानों पर यह महोत्सव मनाया जा रहा है।

कहा दामोदर बचाओ आंदोलन की पांच सदस्यीय दल ने जब इस स्थान का पता लगाया था, उस वक्त यह स्थान घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र था। यहां से चंदवा तक इसे देवनद के नाम से जाना जाता है और आगे जाकर यही नद दामोदर कहलाता है। कहा कि वर्ष 2004 के 29 मई को गंगा दशहरा के दिन उद्गम स्थल चूल्हा पानी की पूजा-अर्चना कर संकल्प लिया गया था कि देवनद दामोदर को औद्योगिक प्रदूषण से मुक्त कराना है।

जिसमें हम काफी हद तक सफल भी हुए है। इधर मौके पर वित्तमंत्री सह लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव के पुत्र रोहित उरांव भी यात्रा दल में शामिल हुए। उन्होंने भी कार्यक्रम को सराहा। कहा हमें हमारी संस्कृति और प्राकृतिक धरोहर को बचाए रखना है।

इसलिए हमेशा संरक्षित रखने की दिशा में कदम उठाना चाहिए। यात्रा दल में संयोजक डॉ. एम.के. जमुआर, देवनद-दामोदर महोत्सव के स्थानीय संयोजक बालकृष्णा सिंह, समाज सेवी सह भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह, प्रभाकर मिश्रा, पाणिभूषण, गोपाल पाठक, सुधीर कुमार ‘समीर’, युगांतर भारती के कार्यकारी अध्यक्ष अंशुल शरण, अमेय विक्रमा, धर्मेंन्द्र तिवारी सहित स्थानीय अधिकारियों व गणमान्य लोगों में पूर्व विधान पार्षद प्रवीण कुमार सिंह, अजय पंकज, संजय बर्म्मन, विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, रामस्वारथ साहू, लाल अमित नाथ शाहदेव, यदुनंदन तिवारी, भूषण प्रसाद, जयनारायण प्रजापति, सुमित्रा उरांव मुखिया, भोपाल पाठक, तरुण देवघरिया, विवेक कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, परमेश्वर महली मुखिया, रामधन भगत मुखिया सहित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बीएन सिंह, कुडू थाना प्रभारी अनिल उरांव, इंस्पेक्टर चंद्रमोहन हांसदा, अंचल पदाधिकारी कुडू प्रवीण कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुडू मनोरंजन कुमार सहित अन्य शामिल हुए। राय ने कुड़ू के अंचलाधिकारी सहित स्थानीय अधिकारियों को इस स्थल का उचित ध्यान देने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चूल्हा पानी पर्यटन स्थल के रूप में घोषित है। लेकिन पर्यटन स्थल के लिए आवश्यक संरचना उद्गम स्थल से 500 मीटर की दूरी पर बनाया जाए, ताकि इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता यथावत रहे, किसी तरह की बाहरी प्रदूषण इसमें बाधा न बने। उन्होंने अधिकारियों को इसकी उद्गम स्थल के पास बनी कंक्रीट संरचना को हटाने का सुझाव दिया ताकि पानी का प्रवाह अपने मूल स्वरूप में निर्मल बहती रहे। उन्होंने उद्गम स्थल के पीछे पड़ी वनभूमि पर मिट्टी भराव कर पेड़ पौधे लगाने का भी सुझाव स्थानीय पदाधिकारियों को दिया। राय ने चंदवा के अंचलाधिकारी सहित स्थानीय पदाधिकारियों को राजभवन, रा‌ची के समीप अवस्थित नक्षत्र वन के तर्ज पर यहाँ पर भी नक्षत्र वन बनाने को कहा। बताया कि आगामी 18 दिसम्बर, 2022 को इस दुरूह कार्य में लगे सभी व्यक्तियों को राँची में एक समारोह आयोजित कर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया जागा।

खबरें और भी हैं...