वन प्रमंडल की ओर से गुरुवार को नए नगर भवन परिसर में विश्व आर्द्र भूमि दिवस (वेट लैंड डे) पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा कि पेड़ ऑक्सीजन पैदा करते हैं। जंगल खत्म होंगे तो ऑक्सीजन ख़त्म हो जाएगा।
ऑक्सीजन खत्म होगा तो मनुष्य का अस्तित्व भी खत्म हो जाएगा। इसलिए पेड़ जरूर लगाएं। हम सभी को मिलकर पर्यावरण अंतर्गत पेड़ पौधे, नदी-पहाड़, झरने, झील आदि का संरक्षण करना चाहिये, इसलिए जंगल का दायरा बढ़ाएं।
जैव विविधता को बनाए रखने के लिए हम सभी को प्रयास करना होगा। आर्द्र भूमि को पहचानने और उसके संरक्षण की आवश्यकता है नहीं तो मनुष्य का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि हमें प्रकृति की ओर से सूर्य की रौशनी, जल और वायु मुफ्त मिलती है जो मनुष्य की सबसे जरूरी आवश्यकता है। इसे संरक्षित करने की आवश्यकता है। इसका एक मात्र विकल्प है कि हम ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं।
जंगल से हमें फल, फूल, औषधि, शहद, लाह इत्यादि मिलते हैं। प्राण वायु मिलता है। पेड़ पौधे रहेंगे तो भूगर्भ जल का संरक्षण होगा। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल ने कहा कि जैव विविधता बनाये रखने के लिए उस भूमि की पहचान जरूरी है।
विकास के क्रम में जैव विविधता का नुकसान हुआ है। हमें इसे समझने की जरूरत है। कार्यक्रम में जैव विविधता पर्षद के साइंटिस्ट प्रसन्नजीत मुखर्जी, कृषि विज्ञान केंद्र किस्को के हेमन्त पांडेय ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मौके पर बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.