झारखंड के गिरिडीह के गावां इलाके में भीषण हादसा हुआ है। गावां थाना क्षेत्र के पटना-बादीडीह मुख्य मार्ग पर भेलवा के पास बारातियों को ले जा रही मासूम रोडवेज की बस असंतुलित होकर पलट गई। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत गई है। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घटना मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे हुई। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बस के नीचे दबे लोगों को निकाला गया।
108 एंबुलेंस के माध्यम से तीनों घायलों को सीएचसी गावां ले जाया गया। जहां उनका का इलाज किया जा रहा है। मृतक की पहचान बादीडीह निवासी 65 वर्षीय मुंशी महतो के रूप में हुई है। सूचना पर घटना स्थल गावां पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने मुख्य मार्ग पर शव रखा जाम कर दिया है। परिवार मुआवजे की मांग कर रहा है।
बताया गया कि बस चंदोरी से बारात वापस लेकर गावां के भीखी जा रही थी इसी दौरान अचानक पटना बादीडीह मुख्य मार्ग पर दुर्घटना हो गई। राहत और बचाव कार्य में स्थानीय लोगों के साथ-साथ JCB की मदद ली गई। बस में करीब 24 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।मौके पर बीडीओ महेंद्र रविदास,इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी पहुंच गए हैं।
(रिपोर्ट : गिरिडीह के गावां से सागर गुप्ता)
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.