पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोराेना के बीच बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के बाद अब चुनाव आयोग ने झारखंड सहित 12 राज्यों में 56 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी है। झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के त्यागपत्र के बाद खाली हुई दुमका विधानसभा सीट और कांग्रेस विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन से रिक्त हुई बेरमो विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को उपचुनाव होगा। मतगणना 10 नवंबर को होगी। इसी दिन बिहार चुनाव समेत सभी उपचुनावों के भी रिजल्ट आएंगे।
झारखंड के मुख्य चुनाव पदाधिकारी राहुल पुरवार ने बताया कि उपचुनाव की घोषणा के साथ ही दुमका और बेरमो में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। इधर, झामुमो ने दुमका से बसंत सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही औपचारिक घोषणा होगी। यह तय है कि दुमका से झामुमो और बेरमो से कांग्रेस प्रत्याशी देगी। जबकि भाजपा दोनों सीटें पर उम्मीदवार उतारेगी। वैसे जीत-हार से बहुमत का गणित बेअसर रहेगा, पर सरकार के कामकाज पर जनता का रुख दिखेगा।
बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन औझारखंड सहित 12 राज्यों में 56 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तिथि घोषित, दुमका से बसंत सोरेन होंगे झामुमो प्रत्याशीर झारखंड में भाजपा जीतेगी
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री आर बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रभारी देवेंद्र फडणवीस मंगलवार काे रजरप्पा पहुंचे। मंदिर के बाहर से मां छिन्नमस्तिका का आशाीर्वाद लिया। बाेरिया बाबा के आश्रम में गुप्त पूजा भी की, लेकिन बिना मास्क के थे। उन्हाेंने कहा- बिहार चुनाव में भाजपा-जदयू गठबंधन और झारखंड में भाजपा जीतेगी।
दाेनाें विधानसभा क्षेत्राें में अब इन पर रोक
ये आदेश... पूरे क्षेत्र में धारा-144 लागू, पांच से अधिक लोग जमा नहीं होंगे। 24 घंटे में बैनर-पोस्ट हटाएं राजनीतिक दल। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन।
हेमंत, बाबूलाल व दीपक के प्रभाव की होगी जंग
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश के लिए यह उपचुनाव काफी अहम है। बाबूलाल के भाजपा में आने, विधायक दल का नेता बनने और दीपक प्रकाश के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला उपचुनाव है। इसी तरह सीएम बनने के करीब एक साल में झामुमो और कांग्रेस के गढ़ में कोई पहला उपचुनाव हो रहा है। इस तरह उपचुनाव में तीनों के प्रभाव की जंग भी होगी।
प्रतिद्वंद्वियों की ताकत व कमजोरी
झामुमो- यह झामुमो का प्रभाव क्षेत्र रहा है। शिबू सोरेन व उनके परिजन ही जीतते आए हैं। इस बार भी छोटे बेटे प्रत्याशी हैं। हालांकि, 2014 में हेमंत सोरेन यह सीट हार गए थे।
भाजपा- बाबूलाल मरांडी यहां से शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन को हरा चुके हैं। आजसू साथ है।
कांग्रेस- दिवंगत विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह का काफी सम्मान है। बड़े बेटे की दावा ज्यादा मजबूत है। हालांकि, छोटे बेटे भी टिकट चाहते हैं।
भाजपा- बाबूलाल के प्रभाव का फायदा मिलेगा। हालांकि कई दावेदार होने के कारण एक-दूसरे को पटखनी देने की कोशिश होगी, जो पार्टी हित में नहीं होगा।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.