झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को देवघर पहुंचे। वह मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना (सीएमईजीपी) के कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अलग राज्य की लड़ाई जीत लेने के बाद भी समस्याएं कम नहीं हुई है। हम अभी भी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में कई समस्याएं हैं। प्राकृतिक संपदा से भरपूर होने के बाद भी राज्य में ये समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को इस बात से जलन है कि झारखंड में आदिवासियों की सरकार कैसे चल रही है।
इसमें संताल परगना प्रमंडल के छह जिले देवघर, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा के अलावा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के दो जिले धनबाद एवं गिरिडीह के हजारों लाभुक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर बाबा नगरी देवघर में हजारों की भीड़ जमा है। कार्यक्रम में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमारी सोनू, पौडै़याहाट विधायक प्रदीप यादव मौजूद हैं।
देवघर पहुंचने के बाद CM सबसे पहले बाबा बैद्यनाथ के दरबार में आशीर्वाद लेने का कार्यक्रम था।। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन और कार्यक्रम के आयोजन को लेकर एयरपोर्ट, बाबा मंदिर और कार्यक्रम स्थल केकेएन स्टेडियम में जिला प्रशासन अलर्ट है। कार्यक्रम स्थल पर लोगों का आना सुबह से ही शुरू हो गया था। मुख्यमंत्री देवघर एयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर से पहुंचें।
यहां उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां से वह सीधे बाबा मंदिर गए। बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना करने के बाद केकेएन स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री राेजगार सृजन योजना के ऋण वितरण सह जागरूकता कार्यक्रम में भाग पहुंचे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री परिसदन जाएंगे और वहां कुछ पल रुकने के बाद रांची जाने के लिए एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।
कार्यक्रम में राज्य के परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन में गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, दुमका सांसद सुनील सोरेन, सारठ विधायक रणधीर सिंह, देवघर विधायक नारायण दास को भी आमंत्रित किया गया था।
मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक और दिव्यांग वर्ग के लोगों को योजना का लाभ देने का प्रावधान है। बताया जाता है कि सरकार ने अब तक पांच हजार लाभुकों का ऋण स्वीकृत किया है। इसमें कई लाभुकों को ऋण की एक या दो किस्त दी जा चुकी है। कार्यक्रम में नए स्वीकृत लोन में टोकन के तौर पर 20 लाभुकों को स्वीकृत ऋण की किस्त का चेक दिया जाएगा। जिन लोगों ने रोजगार शुरू कर दिया है, सीएम उनसे संवाद करेंगे और उनके अनुभव से दूसरे लाभुक लाभान्वित होंगे। दौरे के क्रम में इस साल श्रावणी मेले के आयोजन की तैयारियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।पढ़ें सीएम की अहम घोषणाएं
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.