पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राजधानी के कई हिस्सों में दोपहर बाद बादल छाए। देर शाम कांके के आसपास ओले पड़े। मेघगर्जन के साथ बारिश भी हुई। इस वजह से देर शाम न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री के बीच गिरावट दर्ज की गई है। शाम 5.30 बजे रांची का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया। बारिश होने के बाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंच गया। इस वजह से ठंड और सिहरन महसूस होने लगी।
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ चक्रवाती हवाओं ने राजस्थान और मध्यप्रदेश होते हुए झारखंड के उत्तर दिशा लातेहार और लोहरदगा होकर प्रवेश किया। इस वजह से रांची सहित कई जिलों में बारिश के साथ ओले पड़े। रांची का अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम 13.2, जमशेदपुर का अधिकतम 28 व न्यूनतम 11.8, डालटेनगंज का अधिकतम 23.7 व न्यूनतम 14.1 डिग्री और कांके का अधिकतम 23.4 व न्यूनतम 13.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
10 जिलों में चलेगी शीतलहर
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि रविवार को शीतलहर चलेगी। न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री पहुंचने के आसार हैं। रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, बोकारो और हजारीबाग में शीतलहर चलेगी। 10 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग केंद्र के पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार 7 से 10 फरवरी तक अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम 10 से 11 डिग्री के बीच रहने के आसार जताए गए हैं। 8 फरवरी को भी शीतलहर चल सकती है।
दावा फेल- हल्की बारिश व हवा से आधे शहर की बिजली गुल
पहाड़ी टोली, मधुकम व मोरहाबादी में पेड़ की डाल तार पर गिरी
बिजली विभाग का अंडरग्राउंड केबलिंग के बाद निर्बाध बिजली का सप्लाई का दावा फेल हो गया। शनिवार शाम में वज्रपात और बारिश के बाद से आधे शहर की बिजली गुल गई। पूर्व सूचना के आधार पर बारिश और हवा को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से सभी फीडरों से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इस कारण आधे शहर में ब्लैक आउट हो गया। यह स्थिति आधे से एक घंटे तक बनी रही। जैसे ही बारिश खत्म हुई, उसके बाद एक-एक करके फीडरों से बिजली आपूर्ति चालू की गई। लेकिन, बारिश व हवा के कारण कई मोहल्लों व इलाकों में खराबी आ गई, जिसकी मरम्मत में घंटों का समय लग गया। मोरहाबादी में पेड़ की डाल टूटकर बिजली तार पर गिर गया। फीडर बंद कर डाल को हटाया गया। वहीं, पहाड़ी फीडर और मधुकम में भी पेड़ बिजली के तार पर गिर गए। इस कारण इन इलाकों में बारिश समाप्त होने के बाद भी दो से ढाई घंटे तक बिजली नहीं रही। अन्य इलाकों में इंसुलेटर पंक्चर होने और लोकल फॉल्ट के कारण बिजली बंद रही।
प्रभावित इलाके
कोकर, अयोध्यापुरी, रानीबगान, सरनाटोली, रातू रोड, पहाड़ी टोला, मधुकम, कडरू, पथलकुदवा, हिंदपीढ़ी, मोरहाबादी, ग्वालाटोली, मेन रोड, बाबूलाइन, चर्च रोड, अपर बाजार, कचहरी, एयरपोर्ट रोड, हिनू शुक्ला कॉलोनी।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.