पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
22 साल के डांसर मंगल चालक के शव के साथ परिजनों ने शनिवार को दुधानी चौक को जाम कर दिया। इससे दुमका-भागलपुर रोड पर सड़क जाम लग गया। परिजन युवक के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि पुलिस के समझाने में पर लोगों ने सड़क जाम हटा लिया। मंगल चालक की लाश 5 जनवरी को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदोपानी गांव के पास से बरामद किया गया था। युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। लाश के आसपास दो खाली और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। इसके अलावा गांजा की पुड़िया, दालमोठ, पानी की बोतल, मूंगफली वगैरह पुलिस ने बरामद किया है।
मंगल चालक डांसर था, जो गुरुवार की रात 10 बजे से घर से लापता था। शुक्रवार की सुबह एसकेएमयू ओपी क्षेत्र के चंदो गांव के जंगली इलाके में लाश बरामद की गई। मंगल के सिर पर गोली लगने के निशान हैं। मृतक के पिता कृष्णा चालक ने बताया कि गुरुवार की रात से ही पुत्र गायब था। उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला सुबह में उसके दोस्तों से पता चला कि उसकी लाश चांद पानी गांव के पास देखी गई है।
कई लोगों से थी दुश्मनी
इधर, पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कम उम्र में ही वह कई लोगों से दुश्मनी कर बैठा था। मंगल पहले काफी शरारती था। इसके बाद उसके दोस्तों का दायरा बढ़ता गया और 9 दोस्तों ने मिलकर डालर डांस ग्रुप खोल लिया। सभी सदस्य किसी निजी आयोजन या फिर प्रतियोगिता में डांस किया करते थे। वह अपने काम से खुश नहीं था। दो माह पहले 10 हजार की मुर्गा चोरी में नगर थाना की पुलिस ने उसके दो साथियों को जेल भेजा था। लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। सोमवार को मंगल का सरूवा गांव में कुछ लड़कों से विवाद भी हुआ था। पिता कृष्णा चालक ने बताया कि बेटा दूसरे काम भी करना चाहता था। तीन दिन पहले आकर बताया कि वह जमीन की खरीद बिक्री करना चाहता है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.