झारखंड की वरिष्ठ आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल और उनके करीबी सत्ता से जुड़े लोगों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। ईडी की टीम रांची के पल्स अस्पताल पहुंची। इसके अलावा देश के अलग-अलग 11 जगहों पर अलग-अलग टीमें सर्च अभियान चला रही हैं। पल्स अस्पताल पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा की ओर से संचालित किया जाता है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह करीब सात बजे ईडी की टीम के कुछ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। कुछ कागजातों की जांच की। जांच की कवरेज करने गए मीडियाकर्मियों को देखकर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी भड़क गए। मीडियाकर्मियों के साथ सुरक्षाकर्मियों की जमकर बहस हुई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.