पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पिता द्वारा थाना में 14 साल की बेटी की हत्या का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने दफन शव को शनिवार को कब्र से बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। करीब 45 दिन पहले लड़की की लाश केवला गांव के कब्रिस्तान में दफन की गई थी। लड़की की लाश कटकमसांडी थाना क्षेत्र स्थित खुटरा गांव के कुएं से मिली थी।
बताते चलें कि रोशनी खातून कटकमसांडी थाना क्षेत्र स्थित खुटरा गांव में अपने नाना के घर में रहकर पढ़ाई करती थी। करीब 45 दिन पहले कुएं में डूबने से उसकी मौत हो गई थी। परिजन आननफानन में शव लड़की के पैतृक गांव केवला गांव लाए और यहां कब्रिस्तान में दफन कर दिया। इसके कुछ दिनों बाद लड़की के पिता क्याम खान अपने ससुराल गए तो उन्हें अगल-बगल के लोगों ने बताया कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। उसकी मौत संदिग्ध है। इसके बाद क्याम खान ने पुलिस को बेटी की हत्या का आरोप लगा आवेदन दिया।
शनिवार को केवला कब्रिस्तान में मजिस्ट्रेट प्रेम चंद सिन्हा (चौपारण बीडीओ), चौपारण सर्किल इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह और थाना प्रभारी बिनोद तिर्की की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया। कब्र में गड़े शव को निकालने के लिए मुर्दा कल्याण समिति के मोहम्मद खालिद कब्रिस्तान पहुंचे थे।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.