पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कैथोलिक समाज के कांफ्रेंस ऑफ रिलीजियस ऑफ इंडिया एंड झारखंड एंड अंडमान (सीआरआई और जेएचएएएन) एयर रांची के लोगों द्वारा शुक्रवार को फादर स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में मानव श्रृंखला और प्रार्थना सभा का आयोजन किया। शाम चार बजे से संत जेवियर्स कॉलेज के गेट से कांटाटोली चौक तक लोगों ने स्टेन के साथ हम स्टेन हैं, स्टेन स्वामी नक्सली नहीं है, समाजसेवी है, उन्हें जेल में बंद मत करो, उनके साथियों पर बेबुनियाद आरोप को वापस लो, सामाजिक कार्यकर्ताओं का दुरुपयोग बंद करो, एनआईए का दुरुपयोग बंद करो, सामाजिक कार्यकर्ताओं को फंसाना बंद करो जैसे कई नारे शांतिपूर्ण तरीके से तख्तियों द्वारा व्यक्त किया। स्टेन स्वामी को जल्द रिहा करने की मांग की गई।
ह्यूमन चेन में झामुमो महिला मोर्चा की अध्यक्ष महुआ माजी भी शामिल रही। महुआ माजी ने कहा कि हम स्टेन स्वामी के समर्थन में खड़े हैं। उन्होंने आदिवासी समाज के लिए कई लड़ाइयां लड़ी है। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने बिना पोस्टर बैनर के मौन समर्थन दिया है। स्टेन स्वामी बुजुर्ग हैं, जिस तरह से उन्हें उठाकर ले जाया गया और जहां उन्हें हॉस्पिटल में रखा गया है, वहां भी उनकी स्थिति अच्छी नहीं है। हमलोग चाहते हैं कि उनके साथ न्याय हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी का विरोध किया है, हम सभी चाहते हैं कि उनके साथ न्याय हो।
फादर स्टेन स्वामी के समर्थन में खड़ी शमा एकता तिर्की ने कहा कि उन्हें बिना वजह के गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के विरोध में हम सभी ह्यूमन चेन बनाकर खड़े हुए हैं। वे गरीबों के लिए काम करते हैं लेकिन उन्हें देशद्रोही के नाम पर गिरफ्तार किया गया है। उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाए। अगर उन्हें रिहा नहीं किया जाता है तो हम अपनी मांगों को लेकर और आगे जाएंगे।
क्या है मामला
31 दिसंबर 2017 को भीमा कोरेगांव में शौर्य दिन प्रेरणा अभियान के बैनर तले कई संगठनों ने मिलकर एक रैली निकाली थी। इसका नाम ‘एलगार परिषद’ रखा गया था। इस रैली में भड़काऊ भाषण के बाद दूसरा समूह उग्र हो गया था, जिसके बाद हिंसक झड़प हो गई थी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी, जबकि सैकड़ों की संख्या में लोग जख्मी हुए थे। मामले में 83 साल के स्टेन स्वामी समेत आठ आरोपियों के लिए चार्जशीट दाखिल की है। एनआईए ने फादर स्टेन स्वामी को अर्बन नक्सल का संचालक बताया है और कहा है कि वे माओवादियों से फंड लेते हैं। उनके आवास से बरामद दस्तावेजों में नक्सली साहित्य भी हैं। फादर स्टेन स्वामी को 23 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वे इस मामले में गिरफ्तार किए गए 16वें व्यक्ति हैं। फादर स्टेन एनआईए द्वारा की गई कार्रवाइयों में अब तक के सबसे उम्रदराज आरोपी हैं।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.