पीरटांड़ थाना क्षेत्र स्थित कुम्हरलालो पंचायत के पांडेडीह निवासी वृद्ध दंपती की लाश क्षत-विक्षत अवस्था में मंगलवार को बरागढा जंगल से बरामद की गई। दंपती शनिवार को जंगल में गया था और उसके बाद से वो वापस नहीं लाैटे। लोग आशंका जाहिर कर रहे हैं कि हाथियों ने बुजुर्ग दंपती को कुचल कर मार डाला होगा। क्योंकि इस क्षेत्र में शनिवार को हाथियों का झुंड विचरण कर रहा था। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
मृतकों की पहचान खाडे बेसरा (75) और उनकी पत्नी चुड़की देवी (70) के रूप में की गई। परिजनों का कहना है कि हाथी ने ही इन दोनों को कुचल कर मारा डाला है। मृतक के पुत्र सोनवा बेसरा ने बताया कि दोनों शनिवार को खेत की तरफ गए थे। उस दिन से ही उनकी खोजबीन की जा रही थी। इसके बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। इसके तीन दिन बाद उसी जंगल मे दोनों की लाश पाई गई।
बताते चलें कि शनिवार को एक जंगली हाथी तीन लोगों को घायल करने के बाद इसी जंगल में आया था। जहां दोनों की लाश पाई गई हैं, वहां हाथी ने काफी उत्पात मचाया था। जनप्रतिनिधियों ने इसकी सूचना वन विभाग, पुलिस को दे दी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.