पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाकर अग्नि के सात फेरे लेने वाली महिला ने अपने पति की शादी के 11वें दिन हत्या कर दी। दोनों की 5 फरवरी को शादी हुई थी। महिला के अनुसार उसे लड़का पसंद नहीं था, लेकिन परिवार ने जबरन शादी करा दी थी। उससे छुटकारा पाने के लिए पत्थर से कुचलकर अपने पति की हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया।
बेतेरकेरा गांव में संजय तोपनो का शव 17 फरवरी को कुएं में मिला था। उसकी शादी कुरकुरा थाना क्षेत्र के बेतेरकेरा गांव की रहने वाली सनियारो के साथ हुई थी। 11 फरवरी को संजय अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल गया था। 16 फरवरी को सनियारो पति को बेर खिलाने और सब्जी तोड़ने के बहाने से अपने चाचा के खेत में ले गई। यहां सनियारो ने पति की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दिया और शव को कुएं में फेंक दिया, फिर वहां से वापस घर चली आई।
संजय का शव मिलने के बाद सनियारों ने पुलिस को बताया था कि खेत में जाने पर संजय तोपनो के मोबाइल पर किसी का कॉल आया और वो बातचीत करते हुए आगे की ओर चला गया। जबकि सनियारो अपने भाई के साथ वापस घर आ गई, लेकिन संजय रात भर घर नहीं आया। वहीं, शव पर चोट के निशान मिलने के बाद से पुलिस इसे हत्या मानकर चल रही थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.