पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सदर अस्पताल के पुरुष वार्ड में पिछले चार दिनों से भर्ती गांगुटोली निवासी बिनोद साव बुधवार की सुबह पहले तत्ले की खिड़की के छज्जे पर चढ़ गया और वहां से कूद जाने की धमकी देने लगा। इस दौरान सदर अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद अस्पताल कर्मी मोहम्मद अजीम ने दमकल कर्मियों के साथ मिल बिनोद को रस्सी से बांध नीचे उतारा।
छज्जे पर चढ़े युवक के परिजनों ने बताया कि वो शराब के नशे का आदी था। पिछले कुछ दिनों से उसने शराब छोड़ दी थी। इससे उसकी मानसिक स्थिति थोड़ी खराब हो चुकी है और वह काफी कमजोर एवं बीमार हो गया था। इसलिए परिजनों ने उसे सदर अस्पताल के पुरुष वार्ड में भर्ती कराया था। बीती रात उसे खून भी चढ़ाया गया।
परिजनों ने बताया कि बिनोद रात में अस्पताल में हंगामा करने लगा। इस पर परिजनों ने पुलिस को बुलाने की धमकी दी तो वो उस वक्त शांत हो गया। पर सुबह बांस के सहारे खिड़की के छज्जे पर चढ़ गया और वहां से कूदकर सुसाइड की धमकी देने लगा।
इधर, सदर अस्पताल कर्मी मो. अजीम ने हिम्मत दिखाते हुए दमकल कर्मियों के साथ मिल बिनाेद को किसी तरह नीचे उतारा। मो. अजीम रस्सी के सहारे छज्जे तक पहुंच बड़ी मुश्किल से बिनोद को काबू में किया। मो. अजीम के इस प्रयास की दमकल कर्मियों, पुलिसकर्मियों एवं मौजूद लोंगो ने जमकर सराहना की है।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.