पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो के कुरकुटा गांव में 59 साल की महिला की सिर पर वारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। परिवार के सदस्य सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन में गए थे। आशंका है कि जमीन विवाद में महिला की हत्या की गई है। घटना बुधवार की शाम की है।
इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान शांति कुंवर के रूप में की गई। विसर्जन के बाद परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो उन्होंने शांति कुंवर को मृत पाया।
गुरुवार को चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 5 लोगों पर हत्या की आशंका व्यक्त की गयी है। मृतका की बहू रेखा देवी ने बताया कि जमीन विवाद में उसकी सास की हत्या की गई है। महिला ने गांव के संजय सिंह, विजय साव, पुष्पा देवी, अमरिती कुंवर, बालदेव राम पर हत्या की आशंका जाहिर की है। महिला का इनके साथ जमीन विवाद चल रहा था।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.