गिरिडीह के गावां में पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार की सुबह युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गावां थाना पुलिस ने धारा 341, 323, 354A, 354D, 504, 506 भादवि के तहत मामला दर्ज करते हुए कांड संख्या 10/22 में आरोपी की गिरफ्तारी की। प्रशासन ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापा मारा। इसमें वह पकड़ा गया।
गावां थाना क्षेत्र के माल्डा बाजार में शनिवार की शाम नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की घटना के बाद दो गुटों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ केस पंजीकृत किया गया था। लड़की की ओर से की गई शिकायत में बताया गया कि आरोपी 3 दिनों से लगातार छेड़खानी कर रहा था। इसके बाद इलाके में दो गुट आमने-सामने आ गए। इस दौरान कुछ लोगों की ओर से पत्थरबाजी भी की गई। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। रविवार की सुबह भी इलाके में भारी पुलिस बल तैनात था। अधिकारी खुद मौके पर कैंप कर रहे हैं।
(इनपुट : गिरिडीह के गावां से सागर गुप्ता)
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.