राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सोमवार को पलामू के जिला मुख्यालय मेदिनीनगर पहुंच गए। उन्होंने पटना से हेलिकाप्टर पर सवार होकर पलामू के चियांकी में लैंड किया। इसके बाद सड़क मार्ग से स्थानीय सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। उनके साथ झारखंड प्रभारी जयप्रकाश यादव और भोला यादव भी पहुंचे हैं। लालू यादव तीन दिनों तक सर्किट हाउस में ही रहेंगे। पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।पढ़ें पूरी खबर
लालू यादव आगामी 8 जून को पलामू कोर्ट में पेश होंगे। इसके बाद वह हेलिकाप्टर से ही रवाना होंगे। वर्ष 2009 के आचार संहिता उल्लंघन के मामले में वह एमपी-एमएलए का स्पेशल कोर्ट पेश होंगे। मजिस्ट्रेट सतीश कुमार मुंडा की अदालत में मामले की सुनवाई हो रही है। गढ़वा में स्पेशल कोर्ट नहीं होने के कारण सुनवाई पलामू में चल रही है।पढ़ें पूरी खबर
आज की अन्य बड़ी खबरें
देवघर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को देवघर पहुंचे। वह राज्य सरकार की ओर से बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए आयोजित राज्य स्तरीय आयोजन मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना (सीएमईजीपी) के कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। कार्यक्रम शुरू हो गया है। इसमें संताल परगना प्रमंडल के छह जिले देवघर, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा के अलावा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के दो जिले धनबाद एवं गिरिडीह के हजारों लाभुक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर बाबा नगरी देवघर में हजारों की भीड़ जमा है।पढ़ें पूरी खबर
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.