सिमडेगा पुलिस ने मंगलवार की सुबह प्रफुल्ल हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस को जांच में पता चला कि इस हत्याकांड को दो भाईयों ने मिलकर अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को शक था कि युवक का उसकी बहन के साथ अवैध संबंध है। कई बार इन दोनों को साथ देखा गया था। परिवार के लोगों ने समझाया था। उन्हें यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बावजूद प्रफुल्ल का आना-जाना लगा रहा। इससे नाराज होकर दोनों युवकों ने हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने मामला दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर इस केस को हल कर दिया।
कुछ ऐसा था मामला
पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में प्रफुल्ल डुंगडुंग की हत्या कर दी गई थी। Sp डॉ शम्स तब्रेज ने बताया कि सिकरियाटांड़-पतराटोली निवासी रीमिस डुंगडुंग के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। इसमें प्रफुल की हत्या के लिए रोहित टेटे एवं रोशन टेटे को आरोपी बनाया गया था। FIR दर्ज होते हर दोनों आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने इसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को बोण्ड्रो जंगल के लाईकन भद्रा से गिरफ्तार कर लिया गया। इन्होंने अपने बयान में स्वीकार किया कि उनकी बहन के साथ प्रफुल डुंगडुंग का अवैध संबंध था। कई बार मना करने के बावजूद यह रिश्ता कायम था।
इस कारण इन्होंने बकायदा योजना बनाकर प्रफुल्ल को मिलने के लिए बुलाया। थोड़ी देर बातचीत करने के बाद इन लोगों में बहस हो गई। इसके बाद दोनों ने मिलकर प्रफुल डुंगडुंग की हत्या रस्सी से गला घोंट कर कर दी। लाश को ठिकाने लगाने के लिए जंगल के इलाके में फेंक दिया। लाश बरामद होने के बाद इन्हें लगा कि अब इनका बच पाना मुश्किल है। इस कारण दोनों साथ फरार हो गए। पुलिस की ओर से इनकी गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी पाकरटांड़ के नेतृत्त्व में टीम गठित की गई थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.