सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित कृष्ण मुरारी की पत्नी संगीता सिंह की लाश रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आवास में बरामद की गई है। घटना की जानकारी मिलते के बाद कई पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर के रांची स्थित आवास पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेजा गया है। अरगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
कृष्ण मुरारी लंबे समय तक गम्हरिया थाना के इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में जिला पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित है। इससे पूर्व वह जमशेदपुर में भी सेवा दे चुके हैं। बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही कृष्ण मुरारी सरायकेला से रांची के लिए निकल गए । बताया गया कि मंगलवार की सुबह घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच शुरू कर दी है। इसके लिए परिवार की पृष्टभूमि के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
पड़ोसियों ने पुलिस को इंस्पेक्टर की पारिवारिक पृष्टभूमि के बारे में बताया
पुलिस की पूछताछ में कुछ पड़ोसियों ने पुलिस इंस्पेक्टर के पारिवारिक पृष्टभूमि के बारे में जानकारी दी हैं। बताया गया कि महिला उनकी पहली पत्नी थी। पुलिस सभी सूचनाओं की आधिकारिक पुष्टि करने में जुटी है। कहा जा रहा है कि पुलिस इंस्पेक्टर का बयान लेने के बाद ही इस मामले में कुछ साफ हो सकेगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.