पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कुरडेग थाना क्षेत्र स्थित घाघमुंडा माध्यमिक विद्यालय के पीछे खेत से मंगलवार को एक युवती का शव बरामद किया गया। युवती की हत्या धारदार हथियार से वार कर की गई है। इस सूचना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। इधर, लड़की के परिजनों ने उसके मंगेतर पर हत्या का आरोप लगाया है। लड़की की 12 जनवरी को शादी होने वाली थी।
मृतका की पहचान नुजाला प्रवीण के रूप में की गई। वो झिरकामुंडा की रहने वाली थी। परिजनों के अनुसार, उसकी शादी गुमला के अंबुआ गांव निवासी दानिश अंसारी के साथ तय की गई थी। दानिश दो दिन पूर्व उनके घर आया था और लड़की को अपने साथ घूमा रहा था।
परिजनों के अनुसार, मंगलवार की सुबह वो घर पहुंचा और बताया कि नुजाला का शव खेत में पड़ा है। इस सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसी बीच दानिश मौके से भाग निकला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.