झारखंड में एक बार फिर तापमान गिरने लगा है, ठंड बढ़ रही है। बढ़ते ठंड की वज उत्तर से आ रही हवाएं हैं। इसका असर पूरे राज्य में देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि इसका असर अब धीरे - धीरे कमजोर पड़ रहा है तो तापमान धीरे- धीरे अब सामान्य की तरफ लौट रहा है। अगले 24 घंटे में ही इसका असर देखने को मिलेगा।
सर्द हवाओं ने बढ़ाई कनकनी
सर्द हवा चलने से राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान तीन से छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गयी है। सुबह की कनकनी ने लोगों का बिस्तर से उठना मुश्किल कर दिया है। ठंड का सबसे ज्यादा असर खूंटी में रहा, सबसे ठंडी जगह राज्य में यही थी जहां का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
खूंटी में गिरा सबसे ज्यादा पारा
राज्यभर में खूंटी का तपमान सबसे कम दर्ज किया गया जबकि पिछले कुछ दिनों पहले ही टी का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री दर्ज किया गया था जबकि बृहस्पतिवार को यह 4.6 डिग्री सेल्सियस था । राज्य के विभिन्न हिस्सों में भी ठंड बढ़ी है। राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। मेदिनीनगर का न्यूनतम 10.7 और देवघर का 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्वानुमान के मुताबिक अब सर्द हवा कमजोर पड़ेगी और सर्दी से राहत मिलेगी।
कैसा रहेगा अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज
अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है। जिन जगहों का तापमन अधिकतम रहा उनमें जमशेदपुर सबसे आगे है यहां का अधिकतम सबसे अधिक 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं। शुक्रवार से सुबह के तापमान में वृद्धि होगी। इससे ठंड में कमी आएगी।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.