सरायकेला-खरसावां में रविवार को सड़क हादसा हुआ। इसमें एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जिले के चांडिल थाना अंतर्गत जोयदा मंदिर के पास हुआ। कंपनी से बनकर निकले ट्रक के चेसिस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। एक युवक की घटना पर ही मौत हो गई। दूसरे युवक को इलाज के लिए जमशेदपुर के MGM मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे। युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दुर्घटना के बाद मौके से फरार होने की कोशिश कर रहे चेसिस चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद से सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस की टीम सड़क पर यातायात को सामान्य बनाने में जुटी हुई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार दो युवक पूजा करने के जोयदा मंदिर गए थे। वापसी के दौरान यह घटना हुई। अब तक दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.