पलामू जिले में आतंक का पर्याय बने माओवादी नेता अरविंद मुखिया के करीबी नान्हू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नौडीहा बाजार थानान्तर्गत लकड़ाही माइंस व घुजूवा क्रशर के मालिक से लेवी की राशि की वसूलने के लिए रविवार की रात नान्हू राम उर्फ पांचसऊवा आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस पहले से मुस्तैद थी। इसी बात दो लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जैसे ही छापा मारा। दोनों भागने लगे। इसमें से एक को पुलिस ने घेर लिया। दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नान्हू के रूप में की गई।
दरअसल लेवी की वसूली के लिए कुछ दिनों पहले दोनों उद्योगों के कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज थी। पुलिस इसकी जांच कर रही थी। इसी दौरान यह जानकारी हाथ लगी। नान्हू से पूछताछ में पता चला कि उसके साथ आया दूसरा व्यक्ति नारायण यादव था। यह दोनों अरविंद मुखिया, मनोहर गंझू और नीतिश के लिए लेवी वसूली का काम करते थे। इसके लिए इन्होंने माओवादियों के नाम से झूठी अफवाह भी फैलाई। इसमें कहा जा रहा था कि वर्तमान में इलाके में 300 से 400 माओवादियों का दस्ता मौजूद है। यह भी पता चला कि अरविंद के लिए काम करने वाले यह दोनों व्यक्ति पलामू जिले के ही रहने वाले हैं।
इन्होंने की गिरफ्तारी
माओवादी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के उच्चाधिकारियों की ओर से रंजीत प्रसाद यादव, सीताराम मुर्मू, सुरेश पासवान, युगल किशोर की संयुक्त टीम गठित की गई थी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.